{"_id":"5b7aff5f42c79246532691aa","slug":"191534787423-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
तावडू सोहना रोड पर लाला होटल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। तावडू-सोहना रोड़ पर लाला होटल के पास बाइक व कार की चपेट में आने बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जाकिर निवासी गांव सांचोली थाना तावडू ने बताया कि गत 10 अगस्त को वह अपने गांव निवासी फारूख के साथ बाइक पर तावडू जा रहे थे। तावडू सोहना रोड पर दिन के करीब 12:30 बजे जब वह लाला होटल के पास पहुंचे तो तावडू की ओर से एक अज्ञात कार चालक अपनी कार को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया, जिसने विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि फारूख को मामूली चोट आई। पीड़ित ने बताया कि राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।