फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूटी फाच्यूऱ्नगर

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी एसयूवी

Thu, 04 Oct 2018 04:16 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
लूटी फाच्यूऱ्नगर
नोएडा। सेक्टर-71 चौराहे के पास कार सवार बदमाशों ने बुधवार शाम चालक को बंधक बनाकर फॉच्यूर्नर कार लूट ली। बदमाश अतिव्यस्त चौराहे से चालक को अगवा कर ले गए और उसे नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक घुमाते रहे। बाद में चालक को गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में फेंक दिया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने फॉच्यूर्नर मालिक से बातचीत की है। नोएडा पुलिस गाजियाबाद पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन

सेक्टर-50 में रहने वाले एक प्रॉपर्टी कारोबारी की कार मोहित चलाता है। मोहित बुधवार शाम इंदिरापुरम से अपने मालिक के सेक्टर-50 स्थित घर फॉच्यूर्नर से आ रहा था। सेक्टर-71 चौराहे से वह सेक्टर-50 की तरफ जा रहा था, तभी बदमाशों ने अपनी कार से फॉच्यूर्नर में टक्कर मार दी। मोहित उतरकर जैसे ही कार देखने लगा तो कार सवार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। मारपीट कर बदमाशों ने उसे अपनी कार में बंधक बना लिया। देर शाम तक बदमाश उसे नोएडा- गाजियाबाद में घुमाते रहे और मारपीट कर लिंक रोड थाना क्षेत्र में महाराजपुर पुलिस चौकी के पास फेंक दिया।
विज्ञापन

वहां से मोहित ने एक राहगीर की मदद से अपने मालिक व गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी। गाजियाबाद पुलिस ने इसकी जानकारी नोएडा पुलिस को दी। कोतवाली सेक्टर-49 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैंने फॉच्यूर्नर मालिक से बात की है और अभी चालक मोहित पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed