फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pnb--------

न बदमाश मिले, न ही गार्ड का मोबाइल

Tue, 25 Sep 2018 05:48 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
pnb--------
नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक में लूट के प्रयास और डबल मर्डर के चार दिन बाद भी पुलिस को न तो बदमाश मिले और न ही मृतक गार्ड का मोबाइल। इस मामले में पुलिस की थ्योरी जिस एंगल पर चल रही है, उसके लिए मोबाइल मिलना जरूरी है। वहीं पुलिस की चार टीमें शहर के बाहर अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह पता चला है कि मृतक गार्ड मुकेश यादव की शिफ्ट 17 सितंबर को बदली थी। 17 सितंबर से वह नाइट शिफ्ट कर रहा था। मुकेश मूलरूप से करहल, मैनपुरी का रहने वाला था और नोएडा के हरौला में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

मुकेश के साले संजीव ने बताया कि अब तक मुकेश का मोबाइल नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कहां है, इसके बारे में पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है। मुकेश के घर में बुधवार को शांति हवन का कार्यक्रम है, इसके बाद तेरहवीं होगी। इसके बाद ही उनका परिवार नोएडा आएगा। अभी तक बैंक, पुलिस या सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से परिवार के लोगों से संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 सितंबर की रात सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने दो गार्डों की हत्या कर लूट का प्रयास किया था। यहां पीएनबी की मुख्य शाखा, मंडल कार्यालय व प्रिंटिंग का दफ्तर व स्टोर है।



आज मिल सकती है सफलता
पुलिस की चार टीमें विभिन्न शहरों में दबिश दे रही हैं। इसमें एक टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार सुबह तक बदमाश टीम के हत्थे चढ़ जाएंगे। खुद एसएसपी सोमवार को दिनभर इस टीम के साथ संपर्क में थे और अपडेट ले रहे थे।


पुलिस की टीमें इस घटना पर काम कर रही हैं। कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को जल्दी ही बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed