फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नौकरी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

नौकरी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

Sat, 04 Aug 2018 08:40 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी
अलीगढ़ सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------
हेडिंग: कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर इंजीनियर से ठगी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं, पीड़ित रिपोर्ट दर्ज करने के लिए चक्कर काट रहा है और पुलिस जांच के नाम पर टरका रही है। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

अलीगढ़ निवासी बीटेक संजीव ने ने अखबार में विज्ञापन देखा था। इसमें अच्छे वेतन के साथ कुवैत में इंजीनियर की नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। वह अलीगढ़ से नोएडा सेक्टर-18 स्थित ऑफिस पर पहुंचा तो यहां पर राहुल मिला। उसने कुवैत जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने और 3 लाख रुपये के साथ शैक्षणिक दस्तावेज मांगे। पासपोर्ट बनवाने के बाद संजीव दस्तावेज और एक रिश्तेदार से 2 लाख रुपये लेकर सेक्टर-18 पहुंचा। रुपये और कागज जमा कराने के बाद उससे कहा गया कि कुवैत से ही फोन आएगा और ई-मेल पर नियुक्ति पत्र आएगा। जबकि वीजा वह स्वयं उपलब्ध कराएंगे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी कोई फोन नहीं आया तो संजीव ने राहुल को फोन किया। राहुल ने दो माह का समय मांगते हुए कहा कि जिस प्रोजेक्ट पर उसे भेजना है वह देरी से चल रहा है। 25 जुलाई को संजीव बिना फोन किए सेक्टर-18 ऑफिस पर पहुंचा तो वहां पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि आफिस बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed