{"_id":"5cdb19d1bdec22071f56becf","slug":"171557862865-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुंडकटी के पास से गोतस्करों से कराए 28 गोवंश मुक्त,गौतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुंडकटी के पास से गोतस्करों से कराए 28 गोवंश मुक्त,गौतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों ने ट्रक में ठूंस रखे थे 28 गौवंश, पुलिस ने कराए मुक्त
-मुंडकटी के पास ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
-आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गोवंश तस्करों ने एक ट्रक में बेहद निर्ममता के साथ 28 गौवंश को एक ट्रक में भर रखा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश को मुक्त कराया। आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मुंडकटी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक नंबर एचआर74-4179 में आरिफ पुत्र जमील उर्फ जूला, वारिस पुत्र नबाब, साहुन उर्फ तुग्गल निवासीगण उटावड, आलम पुत्र रजाक निवासी भूड़वास थाना नगीना, अजीज उर्फ चोटी पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी उटंका थाना नूंह, सल्ली पुत्र जानू निवासी दुरैंची थाना हथीन, ठोंडा पुत्र सलीम, होकल्ला पुत्र बाबूदिन कुरैशी निवासी टाई थाना नूंह गोवंश तस्कर हैं। चौकी प्रभारी ने सहायक उप निरीक्षक नियाज मोहम्मद के नेतृत्व टीम गठित कर सेवली रोड पर भेज दी। कुछ देर बाद गोवंश से भरा ट्रक पुलिस को देखकर 50 मीटर दूरी पर रुका। उसमें से सात-आठ गोतस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक से 10 गाय, 8 बछडे़ व 10 बछिया को बरामद कर गोशाला भेज दिया। आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गोसंवर्धन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।