फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपहरण और धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अपहरण और धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------

फोटो
75 करोड़ बीमा क्लेम के लिए लगवाई थी फैक्ट्री में आग, 2 आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस ने अपहरण और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
- घटना में दो युवकों की हुई थी मौत, एक युवक के परिजन व फैक्ट्री मालिक ने की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। साइट-5 स्थित एसआरएस मेडिटेक फैक्ट्री में 28 अक्तूबर 2018 को संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। फैक्ट्री मालिक दिल्ली निवासी एसके गुप्ता ने फैक्ट्री संचालक मुजाहिद अस्करी और उसके साथी सिंहराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बीमा क्लेम के 75 करोड़ रुपये हड़पने के लिए कैमिकल से आग लगाने का आरोप था। आगजनी में दो युवकों की मौत भी हो गई थी। मामले की जांच ग्रेटर नोएडा थाने से क्राइम ब्रांच फिर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने की। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली निवासी एसके गुप्ता ने बताया कि फैक्ट्री को उन्होंने मूलरूप से सेंथली (बरेली) निवासी सैयद मुजाहिद अस्करी को किराये पर दिया था। आरोपी ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी नोएडा में रह रहा था। आरोप है कि सैयद ने साथी मूलरूप से दनकौर निवासी सिंहराज जो डेल्टा-1 सेक्टर में रह रहा था के साथ मिलकर आगजनी से पहले कीमती सामान निकाल लिया था। आगजनी में बरेली निवासी युवक नूरहसन उर्फ नूरी समेत दो युवकों की जलकर मौत हो गई थी। नूर हसन के परिजन ने भी फैक्ट्री संचालक व उसके साथी पर आरोप लगाए थे। आरोप था कि दूसरे युवक के परिजन से आरोपियों ने समझौता कर लिया था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुजाहिद अस्करी और सिंहराज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीसरी बार लगवाई थी फैक्ट्री में आग
एसके गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने मार्च 2017 में फैक्ट्री में आग लगवाई थी और लगभग साढ़े नौ लाख रुपये का क्लेम लिया था। इसके बाद फिर से बीमा कराकर 24 अप्रैल को आग लगवाकर साढ़े छह करोड़ का क्लेम किया था। ये क्लेम अभी नहीं मिल पाया था। इसके बाद अप्रैल में 1.70 करोड़ रुपये बकाया होने पर फैक्ट्री की बिजली काट दी गई और आरोपी ने मालिक को किराया भी नहीं दिया। अक्तूबर में फैक्ट्री में आग लगवाकर आरोपी ने 75 करोड़ रुपये का क्लेम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जांच में साजिशन आग लगाने की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य पुलिस ने एकत्रित किए हैं। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed