{"_id":"5b6081804f1c1bee748b70e0","slug":"171533051264-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर युवती को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार करने पर युवती को जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए उपयोगी
शादी से इंकार पर युवती को जान से मारने की धमकी
नोएडा। सेक्टर 20 कोतवाली में एक युवती ने युवक पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी से इंकार करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से बिहार का रहने वाला अभिषेक दिल्ली में रहता है। सेक्टर 31 में रहने वाली एक युवती से उसकी पहचान हो गई। युवक ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। मगर युवती ने परिवार वालों की रजामंदी से शादी की बात कही। युवक ने युवती के घर अपने परिजनों को भेजा। मगर परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी शादी किसी और से नहीं होने देगा। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो