फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वादी को बिसरख कोतवाली में धमकाने पर दरोगा पर चार्जशीट

वादी को बिसरख कोतवाली में धमकाने पर दरोगा पर चार्जशीट

Tue, 14 May 2019 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
वादी को बिसरख कोतवाली में धमकाने पर दरोगा पर चार्जशीट
वादी को कोतवाली में धमकाने पर दरोगा पर चार्जशीट
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन की हत्या के केस की पैरवी कर रहे भाई योगेश यादव को बिसरख कोतवाली में धमकाने के मामले में दरोगा अमित यादव के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोप है कि तिहरे हत्याकांड के मुख्य साजिश कर्ता अरुण यादव के भाई दरोगा अमित यादव ने योगेश को यह कहकर धमकाया था कि अगर वह पैरवी करेगा तो उसे भी उसके भाई के पास पहुंचा दिया जाएगा। गोंडा में तैनात अमित समेत चार के खिलाफ तिहरे हत्याकांड के मामले में हाल ही में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गोलचक्कर के पास 16 नवंबर 2017 को नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव, चालक बलीनाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रईसपाल की ताबड़तोड़ 40 गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान एक कार की चपेट में आकर एक युवती की भी मौत हुई थी। वारदात का केस शिवकुमार के भाई योगेश यादव ने दर्ज कराया था। योगेश ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे योगेंद्र यादव के साथ 12 मार्च को केस की पैरवी के लिए बिसरख कोतवाली में गए थे। इसी दौरान वारदात के सुंदर भाटी गैंग को सुपारी देकर हत्या कराने के मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव का भाई अमित यादव बिसरख कोतवाली में था। इसी दौरान उसने धमकी दी थी। इसकी उन्होंने एनसीआर बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई थी। हत्या के केस के साथ धमकी मामले की जांच भी गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की एसआईटी कर रही थी। अमित के धमकी देने के मामले में उसकी मोबाइल लोकेशन व मौजूद लोगों के बयान के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने चार्जशीट दाखिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed