फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   देसी कट्टे के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

देसी कट्टे के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
देसी कट्टे के साथ गोतस्कर गिरफ्तार
देसी कट्टे के साथ गोतस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह। गो टास्क टीम नूंह ने सुड़ाका-कैराका मोड़ से 32 गायों को मुक्त कराया है। मौके से एक आरोपी को भी देसी कट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन गायों को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस बारे में टीम के प्रभारी बलबीर व सतबीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कुछ लोग एक बंद गाड़ी में गायों को भरकर मानेसर होते हुए नूंह की तरफ लेकर आ रहे हैं, जिस पर पुलिस व बजरंग दल के सदस्यों ने मिलकर नाकेबंदी की। सुड़ाका मोड़ के पास जैसे ही पुलिस उनके नजदीक पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच पुलिस व तस्करों में मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने एक आरोपी को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी से 32 गायें मिलीं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शरीफ पुत्र अब्दुल रहमान है वहीं अड़बर निवासी तौफीक पुत्र आमीन, जाबिद पुत्र आमीन, जाबिद उर्फ रोडू तथा टांई निवासी बोडा पुत्र सरफू भागने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed