फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तलवार से हमला

तलवार से हमला

Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
तलवार से हमला
गोरखपुर के ध्यानार्थ--------
विज्ञापन


सौतेले बेटे ने मां पर तलवार से किया हमला
- घायल मां अस्पताल में भर्ती, बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां पर तलवार से हमला कर दिया। इससे महिला के गले और हाथ में गंभीर चोट आई है। हाथ की नस भी कट गई। घटना सोमवार सुबह चोटपुर कॉलोनी में हुई। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से गोरखपुर निवासी योगेंद्र यादव परिवार के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। वह सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करते हैं। परिवार में उनकी दूसरी पत्नी रेखा(47), एक बेटी और बेटा है। उनकी पहली पत्नी गांव में रहती हैं। पहली पत्नी का बेटा हरेंद्र यादव मामूरा में रहता है। योगेंद्र ने वर्ष 2002 में दूसरी शादी की थी। इस कारण पहली पत्नी का बेटा हरेंद्र यादव इस बात से नाखुश है। वह कुछ सिरफिरा किस्म का भी है। सोमवार सुबह योगेंद्र की पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। तभी हरेंद्र तलवार लेकर घर पहुंचा और हमला कर दिया। रेखा के शोर मचाने पर पड़ोसी युवक मौके पर पहुंचे और किसी तरह हरेंद्र को पकड़ा। महिला का इलाज भारत अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से तलवार बरामद की है।
विज्ञापन


- तीन दिन पहले बनवाई थी तलवार
पुलिस पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने बताया कि वह किसी कीमत पर सौतेली मां को नहीं छोड़ेगा। उसके कारण ही उसकी मां को गांव में रहना पड़ रहा है। उसने तीन दिन पहले ही मामूरा में लोहे के औजार बनाने वाले से तलवार बनवाई थी। हरेंद्र ने बताया कि वह सौतेली मां को मारना चाहता था, लेकिन वह बच गई। उसने पिता को धमकी दी है कि जेल से आने के बाद फिर से हमला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed