{"_id":"5c12f3e842c7925cff1cb8e5","slug":"15447459983-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने दूसरे बदमाश व उसके सहयोगी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने दूसरे बदमाश व उसके सहयोगी को मारी गोली
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
वर्चस्व के विवाद में बदमाश व सहयोगी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में वर्चस्व को लेकर एक बदमाश ने दूसरे बदमाश और उसके सहयोगी को गोली मार दी। पीड़ितों को जांघ में गोली लगी है। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। घायलों की पहचान सावन (26) और बलवीर(27) के रूप में हुई है।
सावन परिवार के साथ बलजीत विहार में रहता है। पांच दिन पहले ही वह तिहाड़ जेल से बाहर निकला है। अमन विहार थाना इलाके के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। सावन बुधवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान राहुल कार से अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। राहुल का सावन के साथ किसी बात पर कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर राहुल ने पिस्टल निकाला और पहले बलवीर और फिर सावन के जांघ पर गोली मार दी। सावन और बलवीर को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।