{"_id":"5c12f2d942c7925cda7b48fa","slug":"154474572819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीपर ने करवायी थी डोमिनोज पिज्जा में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीपर ने करवायी थी डोमिनोज पिज्जा में लूटपाट
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
स्वीपर ने करवाई थी डोमिनोज पिज्जा में लूटपाट
बवानिया गैंग के दो बदमाशों व दोस्त के साथ मिलकर की वारदात
मोबाइल की डिटेल डिलीट करने पर पुलिस को हुआ शक, 4 दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई स्थित डोमिनोज पिज्जा में हथियार के बल पर लूटपाट की साजिश यहां काम करने वाले एक स्वीपर ने ही रची। उसने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवानियां गैंग के दो बदमाश व एक दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने ही बदमाशों को डोमिनोज पिज्जा की चाबी मुहैया करवाई थी। पुलिस ने साजिशकर्ता स्वीपर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 1.03 लाख रुपये, पिस्टल, दो कारतूस, बाइक और लूट की रकम से खरीदा गया सामान बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी सोनू, बंटी, सचिन और रणहौला निवासी सुमित के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरूविला ने बताया कि गत रविवार को नांगलोई स्थित डोमिनोज पिज्जा से बदमाशों 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी विशुदानंद झा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की तो वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक हुआ। पुलिस ने डोमिनोज में काम करने वाले कर्मचारियों के फोन डिटेल की जांच की। यहां स्वीपर का काम करने वाले सोनू ने अपने फोन की जानकारी को डिलिट कर दिया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसे पता था कि सोमवार सुबह रकम बैंक में जमा हो जाता है। उसने इस बात की जानकारी बंटी को दी। बंटी ने सचिन और सुमित को इस बात की जानकारी देकर उसे वारदात को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। उसके बाद सोनू ने बंटी को डोमिनोज पिज्जा का चाबी सौंप दिया। पुलिस ने सोनू के निशानदेही पर अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लूट की रकम से खरीदे ब्रांडेड कपड़े और जूते
बदमाशों के पास से 1.03 लाख रुपये मिले हैं। चारों बदमाशों ने लूट की रकम को आपस में बांट लिया था। लूट की रकम से ब्रांडेड कपड़े, मोबाइल फोन और जूते खरीदे थे। पुलिस ने बताया कि सुमित और सचिन नीरज बवानिया गैंग के सदस्य हैं। दोनों कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। हरियाणा पुलिस पहले उन्हें हत्या की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों नए साल पर मनाली जाने की योजना बना चुके थे।