फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला ने अधिवक्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

महिला ने अधिवक्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 12 Dec 2018 06:11 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
महिला ने अधिवक्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
केस लड़ने का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

महिला ने वकील पर लगाए आरोप, द्वारका साउथ थाने में दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में एक महिला ने अधिवक्ता पर केस लड़ने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, आरोपी अधिवक्ता ने भी महिला पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता पति से विवाद होने के बाद द्वारका साउथ इलाके के एक अपार्टमेंट में रहती है। ससुराल पक्ष से उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। महिला के ही पड़ोस में आरोपी वकील भी रहता था। उसने महिला को उसका केस लड़ने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि एक दिन केस के बारे में चर्चा करने के लिए आरोपी ने उसे महिपालपुर के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार यह सिलसिला चलता रहा। बाद में आरोपी ने केस में दम न होने की बात कर उसे टरकाने लगा। 2015 में महिला ने वकील से पीछा छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने घर भी बदल दिया। वहीं 29 नवंबर को द्वारका साउथ थाने में अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दी। इधर, अधिवक्ता ने भी महिला द्वारा ब्लैकमेल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाकर शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अधिवक्ता की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed