{"_id":"5c0abef0bdec22419677ed15","slug":"15442081532-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर उसके बैंक खाते से रुपये निकालने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति पर उसके बैंक खाते से रुपये निकालने का लगाया आरोप
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर खाते से रुपये निकालने का आरोप
नई दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके में सीमा सहगल (43) पति नीरज सहगल पर उसके बैंक खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में सीमा ने कहा कि वह पति के साथ कृष्णा नगर के शंकर नगर में रहती थी। 11 अगस्त को उसका पति से झगड़ा हुआ था। 28 अगस्त को सिकंदराबाद में रहने वाले उसके पिता दिल्ली आए। वह उनके साथ सिकंदराबाद चली गई। 12 सितंबर को वह नागपुर में रहने वाले मामा के पास चली गई। 26 अक्तूबर को बैंक गई तो पता चला कि 11 सितंबर से 20 सितंबर के बीच उसके खाते से डेबिट कार्ड के जरिये 90 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला का कहना है कि उसका डेबिट कार्ड अलमारी में रह गया था। उसके लिफाफे पर पिन नंबर लिखा था। उसने पति पर बिना जानकारी दिए रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।