{"_id":"5c0abee4bdec2241be1dee41","slug":"154420814110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मी को पीटकर लूटी एसयूवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मी को पीटकर लूटी एसयूवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार चोरी
जनकपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के गुरुग्राम की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले सौभाग्य से मारपीट कर बदमाशों ने होंडा सीआरवी कार लूट ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सपरिवार जीवन पार्क इलाके में रहने वाला सौभाग्य गुरुग्राम की बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। शुक्रवार तड़के वह अपनी होंडा सीआरवी कार से लौट रहा था। पंखा रोड के पास कार रोककर वह कुछ खाने लगा। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार में तीन बदमाश आए और सौभाग्य से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
एक युवक से सौभाग्य की गर्दन पकड़ ली, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से कार की चाबी निकाल ली। इस दौरान सौभाग्य लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद दो युवक उसकी कार में बैठे और उसे लेकर उत्तम नगर की ओर भाग गए। सौभाग्य की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
