फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक करोड़ की वसूली मामले में एसएचओ सस्पेंड

एक करोड़ की वसूली मामले में एसएचओ सस्पेंड

Fri, 07 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ की वसूली मामले में एसएचओ सस्पेंड
एक करोड़ की वसूली मामले में एसएचओ सस्पेंड
विज्ञापन

नई दिल्ली। एक करोड़ रुपये की वसूली कांड मामले की गाज आखिरकार रणहौला थाने के एसएचओ जसमोहिन्दर सिंह पर गिर ही गई। मामले की शुरुआती जांच के बाद उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें बाहरी दिल्ली के लाइन ऑफिस में रिपोर्ट करने सहित विभाग की ओर से मुहैया की गई किट भी जमा करवानी होगी। डीसीपी सेजू पी कुरुविला ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की आपराधिक जांच अभी भी जारी है। इस केस में दिल्ली पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी हेड कांस्टेबल से पुलिस हिरासत के दौरान पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को अपहृत कर, बंधक बनाकर उसके परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की थी और डील एक करोड़ में तय हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed