{"_id":"5c06c0f6bdec22416d12d09f","slug":"15439465296-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स ट्रामा सेंटर की महिला गार्ड से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एम्स ट्रामा सेंटर की महिला गार्ड से छेड़छाड़
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स ट्रामा सेंटर की महिला गार्ड से छेड़छाड़
- सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स ट्रामा सेंटर की महिला सुरक्षा गार्ड के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला गार्ड ने एम्स के ट्रामा सेंटर के एक गार्ड व सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में मंगलवार रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 45 वर्षीय महिला एम्स के ट्रामा सेंटर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि ट्रामा सेंटर के ही सुरक्षा गार्ड यूनिस खान व सुपरवाइजर रामदास उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ व बदतमीजी कर रहे थे। विरोध किया तो उसका एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई या फिर गिरफ्तारी की जाएगी। सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहा है।