फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ईएसआई की दवाईयां बेची जा रही थीं बाहर

ईएसआई की दवाईयां बेची जा रही थीं बाहर

Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
ईएसआई की दवाईयां बेची जा रही थीं बाहर
ईएसआई की दवाइयां बाहर
विज्ञापन

बेचने में फार्मासिस्ट धरा
- दूसरे को पैकेट सौंपते समय रंगेहाथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की डिस्पेंसरियों की दवाइयां बाजार में बेचने वाले फार्मासिस्ट और खरीदार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब सवा दो लाख रुपये कीमत की दवाइयां बरामद की गई हैं।
अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक ने बताया कि इंस्पेक्टर कैलाश चंदर को मिली सूचना के बाद उनकी देखरेख में एसआई नागेंद्र सिंह और चंदन कुमार की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी चंद्रप्रकाश (33) और बदरपुर, दिल्ली निवासी प्रवीण मांगला (40) को दवाइयों को आदान-प्रदान करते हुए बृहस्पतिवार को रेड लाइट, लाल कुआं, बदरपुर से रंगेहाथ पकड़ लिया। चंदप्रकाश ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल में फार्मासिस्ट है। वह मांगला को ईएसआई की दवाइयों की खेप देने गया था। मूल रूप से पाली, राजस्थान के रहने वाले चंद्रप्रकाश ने सवाई मानसिंह कॉलेज, जयपुर से फार्मेसी में डिप्लोमा किया था। वर्ष 2008 में उसने मुंबई में निजी कंपनी में काम किया। उसकी नियुक्ति में दिल्ली में ईएसआई अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में हुई थी। फिलहाल उसकी तैनाती ओखला डिस्पेंसरी में थी। वह डिस्पेंसरी से दवाइयां निकालकर बेचता था।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा के पलवल निवासी प्रवीण का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। वह दवाइयों की दुकान पर सेल्समैन था। इसके बाद इसने भागीरथ पैलेस में अपनी दवाईयों की दुकान शुरू की, मगर व्यवसाय सफल नहीं हुआ। बाद में वह चंद्रप्रकाश के संपर्क में आया और उससे दवाईयां लेकर बाजार में बेचने लगा। आरोपियों से अलग-अलग तरह की दवाइयों के 87 पैकेट बरामद हुए हैं। इन सभी पर ईएसआई सप्लाई, नॉट फॉर सेल लिखा है। बरामद दवाइयों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed