फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाड़ा हिंदू राव मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी पर निगम को नोटिस

बाड़ा हिंदू राव मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी पर निगम को नोटिस

Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
बाड़ा हिंदू राव मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी पर निगम को नोटिस
बाड़ा हिंदू राव मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी पर निगम को नोटिस
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनेदखी के मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर गौर करते हुए यह कार्रवाई की। मामला उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने नोटिस जारी करते हुए 24 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह जनहित याचिका तीस हजारी अदालत के वकील अंकित गुप्ता ने दायर की है। याचिका में कहा गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार सरकारी नियमों का उल्लंघन कर रही है। मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर से पिछले दिनों सांप निकलने का मामला सामने आया था। इसके अलावा यहां पर लैब में पुरानी ट्यूब का इस्तेमाल किया जा रहा है और इससे भी बढ़कर डॉक्टरों की नियुक्ति संबंधी नीति की अनदेखी कर अयोग्य डॉक्टर को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा यहां पर आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं। जनहित याचिका में कहा गया है कि यह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल उत्तरी दिल्ली के लोगों के लिए काफी अहम है। इसके बावजूद यहां पर सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। आने वाले मरीजों को जांच पड़ताल में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जन सुविधाओं की हालत बदतर है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर कमियों को दूर करवाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed