{"_id":"5c0090a9bdec2241bb51d34a","slug":"15435409491525-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी को लगी गोली
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी को लगी गोली
आरोपी का साथी पुलिस टीम को चकमा देकर हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात बिलासपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में बिलासपुर निवासी फिरोज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार फिरोज 25 हजार का इनामी बदमाश है। आरोपी पर नॉलेज पार्क, दादरी और दनकौर में नौ केस दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से दो बदमाशों के कस्बे में लूट की घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने देर रात बिलासपुर जंगल के मुख्य मार्गों पर गश्त और चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने गड़ाना पुलिया के पास एक बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिया के पास ही पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें फिरोज गोली लगने से घायल हुआ और आरिफ निवासी सालेपुर फरार हो गया। आरिफ के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।