{"_id":"5bff42f5bdec22414b47c492","slug":"154345552118-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के साथ ऑस्ट्रेलिया में ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के साथ ऑस्ट्रेलिया में ठगी
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के साथ ऑस्ट्रेलिया में ठगी
- क्रेडिट कार्ड ये यूएई में की गई खरीदारी, भारत आकर दी शिकायत
- साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव ऑस्ट्रेलिया में साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। उनके क्रेडिट कार्ड ये यूएई में लाखों रुपये की खरीददारी की गई। इसका मैसेज उन्हें ऑस्ट्रेलिया में मिला। राष्ट्रपति के साथ जब वह भारत लौटे तो उन्होंने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिला डीसीसी मधुर वर्मा को शिकायत दी। राष्ट्रपति के सचिव की शिकायत पर नई दिल्ली जिले के साउथ एवेन्यू थाने में जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले की जांच अपराध शाखा की साइबर सेल को दी जा सकती है।
अशोक मलिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव हैं। वह 22 नवंबर को राष्ट्रपति के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उन्हें उनके मोबाइल पर मैसेज मिला कि यूएई में उनके क्रेडिट कार्ड से 7199 यूएई दिरहम (करीब एक लाख, 36 हजार 424 रुपये) की खरीददारी की गई है। कार्ड सिटी बैंक का है। उन्होंने अपने सिटी बैंक के कार्ड से कोई लेन-देन नहीं किया था। उस समय वह ऑस्टेलिया में थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से ही सिटी बैंक कॉल सेंटर में फोन कर कार्ड को ब्लॉक करवाया।
प्रेस सचिव अशोक मलिक ने भारत आकर 26 नवंबर को नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा को शिकायत दी, जिसे साउथ एवेन्यू थाना पुलिस को भेजा गया । पुलिस ने आईपीसी की धारा 420(जालसाजी) का मामला किया है। मामले की जांच के लिए साउथ एवेन्यू थाने में विशेष टीम बनाई गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि ठगी का ये मामला दो देशों से जुड़ा है, ऐसे में मामले की जांच अपराध शाखा की साइबर सेल को जल्द ही सौंपी जा सकती है।