फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

Mon, 26 Nov 2018 05:15 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
ेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
पुलिस ने बिना नंबर की तीन नई कारों में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब व गांजा बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बरामद शराब और गांजे की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील निवासी जींद, अनिल निवासी गुहाना, जगदीप निवासी हिसार, सुनील और गगन निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। जबकि सोनीपत निवासी मोहित अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दिल्ली की तरफ से बिना नंबर की तीन कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर तीनों कार चालकों ने उसकी गति बढ़ा दी। शक होने पर घेराबंदी कर कारों को तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों कारों की डिग्गी में 105 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। वहीं कार से छह किलो गांजा भी बरामद हुआ है जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने बताया कि नई कारों का फाइनेंस करा कर अवैध शराब भरकर हरियाणा से दिल्ली होते हुए आगरा में बेचते थे। आरोपियों के मुताबिक नई और बगैर नंबर की कारों पर पुलिस जल्दी शक नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed