{"_id":"5bf5fff1bdec2269717a379e","slug":"154284854515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर में महिला की हत्या में लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीलमपुर में महिला की हत्या में लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये देने से इंकार करने पर की थी महिला की हत्या
आरोपी लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
सीलमपुर में हुई थी वारदात, बेरोजगार है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर में मंगलवार को जीनत नाम की महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर अजय (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि जीनत उसे अपनी कमाई के पैसे नहीं देती थी, जिसकी वजह से उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि जीनत तीन दिन पहले ही सीलमपुर इलाके में रहने आई थी। उसके साथ लिव-इन पार्टनर अजय रहता था। जीनत शादीशुदा थी, लेकिन काफी समय से अजय के साथ रह रही थी। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी, जबकि अजय बेरोजगार है।
पूछताछ में अजय ने खुलासा किया कि वह अक्सर उससे पैसे मांगता था। एक-दो बार देने के बाद जीनत ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। मंगलवार को भी अजय ने जीनत से रुपये मांगेे। जीनत के मना करने पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। झगड़े के दौरान अजय ने जीनत के गले को दबा दिया और फरार हो गया।