{"_id":"5bf35fdfbdec22694c3445bf","slug":"15426764966-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर चला दी गोली
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा कारोबारी की कार पर बदमाशों ने चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आनंद विहार इलाके में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार कारोबारी पर गोली चला दी। गनीमत यह रही है कि हमले में कारोबारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीड़ित कुलप्रीत सिंह (23) की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
कुलप्रीत परिवार के साथ न्यू लाहौर, गीता कालोनी में रहता है। उनका गांधी नगर में गारमेंट का कारोबार है। रविवार शाम को वह अपने दोस्त रोनित अरोड़ा और गुरमीत सिंह के साथ अपने दूसरे दोस्त मानव की बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात करीब 3.30 बजे वह तीनों कार से घर लौट रहे थे। इस बीच रिषभ विहार के सामने रेड लाइट पर पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कुलप्रीत की कार पर गोली चला दी। गोली उनकी विंड स्क्रीन पर लगी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।