फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पिस्टल से यात्रियों को धमकाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

पिस्टल से यात्रियों को धमकाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल से यात्रियों को धमकाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
दूसरी खबर बहादुरगढ़ और रोहतक के लिए भी
विज्ञापन


पिस्टल से यात्रियों को धमकाने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने पिस्टल से यात्रियों को धमकाने वाले ऑटो चालक कुतुब विहार निवासी धरमवीर (45) को गिरफ्तार किया है। ऑटो की तलाशी में सीट के नीचे से पिस्टल और सिविल डिफेंस का कार्ड मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि रविवार रात द्वारका साउथ थाने के एएसआई जगदीश, हवलदार दीपक और अनिल ने द्वारका सेक्टर एक के पास गश्त के दौरान एक ऑटो को रुकने का इशारा किया तो चालक उसे भगाने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में पिस्टल मिलने पर पूछताछ में उसने बताया कि वह इससे यात्रियों को धमकाता था। धरमवीर ने बताया कि दस साल पहले वह सिविल डिफेंस के लिए काम करता था। कार्ड तभी का है।


बदमाश और खरीदार गिरफ्तार
नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने नाबालिग की मदद से चोरी करने वाले दो बदमाशों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से नाबालिग को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद तीन गिरफ्तारियां हुईं। आरोपी से लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं। उसके बैंक में लाखों रुपये जमा हैं। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बदमाश बहादुरगढ़ निवासी जितेंद्र, नांगलोई निवासी सूरज कोचर और खरीदार रोहतक निवासी शिवा हैं। 22 सितंबर को पंजाबी बाग में रहने वाली आरती ने घर में चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक नाबालिग संदिग्ध हालात में दिखा। उसे दबोचने के बाद निशानदेही पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग ने बताया कि वह एक साल से चोरी की वारदात कर रहा है। वह बंद पड़े घरों की रेकी के बाद बदमाशों को जानकारी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed