{"_id":"5bf1afb3bdec2269b84645d6","slug":"154256586010-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढ़ाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर लाखों की ठगी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर लाखों की ठगी
- कस्टम, इंश्योरेंस और आरबीआई में क्लीयरेंस के नाम पर अकाउंट में डलवाए रुपये
- शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में ढाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर एक शख्स से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। तिलक नगर थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तिलक नगर निवासी जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले एक शख्स ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कॉलर ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह बताकर कहा कि आपके नाम से ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। लेकिन यह रकम तब ही मिल सकती है जब वह कस्टम क्लीयरेंस के लिए 10 हजार रुपये जमा अकाउंट में करवाएगा। जगजीत ने उसके बताए अकाउंट में रुपये डाल दिए। आरोपियों ने फिर इंश्योरेंस के नाम पर उससे दस हजार रुपये अकाउंट में डलवा लिए
रुपये डालने के बावजूद उसके अकाउंट में लॉटरी की रकम नहीं आई तो जगजीत ने आरोपी कॉलर से फोन पर बात की। आरोपी ने बताया कि आरबीआई में क्लीयरेंस नहीं होने की वजह से रकम नहीं भेज पा रहे हैं। आरबीआई में लॉटरी के रकम को कन्वर्ट करने के लिए 1.65 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। उसने जगजीत को बताया कि उसके द्वारा यह रकम अकाउंट में डालते ही लॉटरी का रकम उनके अकाउंट में आ जाएगा। उसकी बातों में आकर जगजीत ने 1.65 लाख रुपये अकाउंट में डाल दिए। उसके बावजूद रुपये अकाउंट में नहीं आने पर जगजीत को ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि नाईजीरियाई गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है।