{"_id":"5bf1af9ebdec221c337899e4","slug":"154256584014-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैमूर नगर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली हसीना बेगम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तैमूर नगर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली हसीना बेगम गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैमूर नगर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार
- आरोपी के कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के जिला नारकोटिक्स स्क्वायड ने तैमूर नगर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला हसीना बेगम (32) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार ड्रग्स सप्लायरों को पकड़ने के लिए जिला नारकोटिक्स स्क्वायड प्रभारी राजेंद्र कुमार की देखरेख में एसआई अजय कटेवा व परवेश कसाना की विशेष टीम बनाई गई है। टीम ने 16 नवंबर को एक सूचना के बाद तैमूर नगर इलाके में नाले के पास घेराबंदी कर हसीना बेगम पत्नी मो. सलीम को पकड़ लिया। हसीना बेगम ने बताया कि वह बचपन से ही तैमूर नगर में रहती है। उसका देवर मैदुल ड्रग्स सप्लाई करता था। हसीना ड्रग्स सप्लायरों से 12 लाख रुपये में एक किलो हेरोइन खरीदती थी। वह हेरोइन को एक ग्राम की पुड़िया में पैक करती थी। इस तरह उसे एक किलो हेरोइन पर तीन लाख रुपये का फायदा होता था। हेरोइन को बेचने के लिए हसीना बेगम ने व्यक्ति रखे हुए थे। उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये देती थी। गौरतलब है कि ड्रग्स सप्लाई को लेकर तैमूर नगर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहा है। यहां से ड्रग्स लेने आए दो बदमाशों ने रूपेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तैमूर नगर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले अब तक दो महिला समेत कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।