फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला समेत छह पर फर्जीवाड़े का आरोप

महिला समेत छह पर फर्जीवाड़े का आरोप

Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत छह पर फर्जीवाड़े का आरोप
महिला समेत छह पर फर्जीवाड़े का आरोप
विज्ञापन

दनकौर। बुलंदशहर निवासी महिला नौशाबा ने छह लोगों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। नौशाबा ने बताया कि उसकी दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में जमीन है। आरोप है कि छह लोगों ने उसकी जमीन के छह महीने पहले फर्जी कागज तैयार कर अपने नाम कराने की साजिश रची। दनकौर कोतवाली में मामला दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिहाना, मौमिन, हामिद, अन्नू, दिनेश व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो

पड़ोसियों पर लगाया तोड़फोड़ व आगजनी का आरोप
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के सुहेड़ी मोमदीनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर जमीनी विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में 10 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित टिन्नू उर्फ पूरन ने बताया कि पड़ोसियों से उनका जमीन विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार दोपहर आरोपी गुट लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गया। जहां आरोपियों ने उनके घर में तोड़-फोड़ करते हुए आगजनी भी कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन


17 पर बिजली चोरी का केस दर्ज
दनकौर। ब्लॉक क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के 17 लोगों पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जेई नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी विनोद, जीतराम, नत्थी, चमन, सतेंद्र, राजपाल, सत्यपाल, खचेड़ू, श्यामवीर, गजेंद्र और सत्यप्रकाश समेत 17 लोग बिजली की एलटी लाइन से अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। पुलिस ने जेई की तहरीर सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार
दनकौर। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनको पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि बंटी निवासी बिलासपुर, नवीन अस्तौली और जहान मकनपुर बांगर कई आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। जो कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे थे। जिनको पुलिस उनके घर से ही गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed