{"_id":"5bef0aa6bdec22697b1172cd","slug":"154239253715-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष विहार में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष विहार में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त मंजू (22) के रूप में हुई है। मंजू के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मंजू परिवार के साथ शिव विहार फेज-9 में रहती थी। इसी साल फरवरी में मंजू की शादी इलाके के ही रहने वाले मोनू से हुई थी। मंजू के चाचा सुरेश चंद्रा ने बताया कि शादी के समय बताया गया था कि मोनू नौकरी करता है, लेकिन वह कुछ काम नहीं करता था। ससुराल वालों की डिमांड के अनुसार मोनू को बुलेट बाइक दी गई। भैयादूज पर कार न लाने पर मंजू को उसके पति ने मारने की धमकी भी दी थी। ब्यूरो