{"_id":"5beb79dfbdec226959417540","slug":"15421588671-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर से नकदी और जेवरात गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर से नकदी और जेवरात गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर से 33 लाख रुपये और सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब लॉकर के मालिक दो भाई बैंक में लॉकर से रुपये निकालने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
उन्हें लॉकर खाली मिला। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना में किसी बैंक कर्मी के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आनंद विहार निवासी संचित अरोड़ा और उनके भाई साहिल अरोड़ा का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। 25 सितंबर, 2017 को दोनों भाइयों ने बैंक में ज्वाइंट लॉकर लिया था। 28 अगस्त, 2018 को दोनों भाई अपने पिता के साथ लॉकर से रुपये निकालने के लिए पहुंचे, लेकिन उनको लॉकर खाली मिला। तुरंत इसकी शिकायत मैनेजर से की। पीड़ितों ने बताया कि लॉकर में 33 लाख रुपये और जेवरात थे।
विज्ञापन
मैनेजर ने अपने स्तर पर मामले की जांच करने के बाद इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लॉकर की दो चाबियां होती हैं। एक ग्राहक के पास और दूसरी बैंक के पास होती है। ऐसे में आशंका है कि कोई बैंक कर्मी घटना में शामिल है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।