फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर सब इंस्पेक्टर के बेटे को गोली मारी

झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर सब इंस्पेक्टर के बेटे को गोली मारी

Mon, 12 Nov 2018 05:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर सब इंस्पेक्टर के बेटे को गोली मारी
झगड़े में बीच बचाव करने आए
विज्ञापन

एसआई के बेटे को गोली मारी

- पीड़ित की हालत नाजुक, पिता बीएसएफ में है सब इंस्पेक्टर
- शराब नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार से हो रहा था झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार शाम झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर बदमाशों ने बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के बेटे के सिर में गोली मार दी। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान मित्रराऊं गांव निवासी मंजीत (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो बदमाशों नजफगढ़ निवासी अरुण और नवीन को दबोचा है।

पुलिस के अनुसार मंजीत के पिता बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं। शनिवार शाम मंजीत कृष्णा विहार स्थित परचून की दुकान पर गया। दुकान रेखा नाम की महिला का है। रेखा ने पुलिस को बताया कि मंजीत उसकी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से अरुण और नवीन पहुंचे। उन लोगों ने रेखा से शराब की मांग की। मना करने पर दोनों रेखा से झगड़ा करने लगे। बात बढ़ते देख मंजीत बीच बचाव करने लगा। इससे गुस्साए एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर मंजीत के सिर में गोली मार दी। रेखा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी हरियाणा भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed