फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक ने बहादुरी दिखाते हुए दो झपटमारों को दबोचा

युवक ने बहादुरी दिखाते हुए दो झपटमारों को दबोचा

Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
युवक ने बहादुरी दिखाते हुए दो झपटमारों को दबोचा
युवक ने बहादुरी दिखाते हुए
विज्ञापन

दो झपटमारों को दबोचा
- बदमाश युवक से मोबाइल झपटकर बाइक से भाग रहे थे
- पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को उनके पास से मोबाइल फोन और एक बाइक मिली है। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शिव विहार निवासी नीरज और नितिन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, कपिल कुमार(19) सपरिवार गंगा विहार में रहता है। शुक्रवार को वह पंचवटी कॉलोनी से अशोक नगर की ओर जा रहा था। रविदास मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए। बाइक की पिछली सीट पर सवार बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बदमाशों को भागते देखकर कपिल ने दौड़कर उनका पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों की बाइक का पिछला हिस्सा पकड़कर खींच लिया, जिसकी वजह से बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक से गिरे दोनों बदमाशों को कपिल ने दबोच लिया। लेकिन दोनों बदमाश उसकी पिटाई करने लगे। यह देखकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर उनकी आपराधिक वारदातों की जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

------

चाकू की नोक पर ज्वेलर से लूटपाट
नई दिल्ली। मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार बदमाश चाकू की नोक पर एक बुजुर्ग ज्वेलर से लूटपाट कर फरार हो गए। घटना के समय ज्वेलर अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरपाल सिंह(64) सपरिवार यमुना विहार में रहते हैं। उनकी यमुना विहार में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार रात बेटे को लाने के लिए हरपाल मौजपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वह बेटे से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दो युवकों ने हरपाल को पकड़ लिया और एक युवक उससे मोबाइल फोन छीनने लगा। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके पेट पर चाकू लगा दिया और उससे मोबाइल और एक हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed