{"_id":"5be4bc0dbdec2269b262f054","slug":"1541716960718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में सनक में लगाई थी 18 वाहनों में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में सनक में लगाई थी 18 वाहनों में आग
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
नोट : उत्तराखंड के लिए उपयोगी।
अंबेडकर नगर गाड़ियों को जलाने का मामला
शराब के नशे में 18 वाहनों को जला दिया था
सीसीटीवी से पहचान के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने वाहनों को आग के हवाले करने वाले सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने शराब के नशे में 14 मोटरसाइकिल व चार कार में आग लगाई थी। उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से मिलान हो गया है। आरोपी की पहचान कौदिया चौक, देवी रोड प्रिंस वाली गली कोटद्वार उत्तराखंड निवासी विजय शुक्ला (23) के रूप में हुई। उसने गिरफ्तारी के समय भी वही कपड़े पहन रखे थे, जो वारदात के समय पहने थे। वह कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड से दिल्ली आया था।
डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर इलाके के मदनगीर गांव में चार्ली शोरूम वाली गली में वाहन जलाने की वारदात हुई थी। मामला दर्जकर अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष ओपी ठाकुर की देखरेख में आधा दर्जन पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। अंबेडकर नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को बुधवार को डीडीए फ्लैट्स, मदनगीर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेनेे पर आरोपी के कब्जे से माचिस, देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी को माईग्रेन की बीमारी
आरोपी विजय शुक्ला के पिता अनिल कुमार शुक्ला सरकारी नौकरी करते थे। उन्हें पुष्प विहार में मकान मिला हुआ था। पिता की मौत के बाद विजय आवारागर्दी करने लगा। उसकी हरकतों की वजह से उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई। उसे पता नहीं है उसकी मां कहां रहती है। आरोपी शराब व ड्रग्स लेने का आदि हो गया। उसे माईग्रेन की भी बीमारी है। वह नशा कर यहां-वहां सो जाता था।
विज्ञापन
कोटद्वार से कुछ दिन पहले ही आया था दिल्ली
आरोपी कुछ दिन पहले ही कोटद्वार, उत्तराखंड से आया था। कोटद्वार में उसकी नशे की आदतें पूरी नहीं होती थी तो ये दिल्ली आ गया। यहां पर ये किसी न किसी तरीके से पैसे का जुगाड़ कर ड्रग्स व शराब का सेवन करता था।