फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त पर लगाया गैंगरेप का आरोप

महिला ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Fri, 09 Nov 2018 04:13 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
महिला ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त पर लगाया गैंगरेप का आरोप
महिला से गैंगरेप में प्रापर्टी डीलर साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

पीड़िता ने नौकरी का झांसा देकर कार्यालय में दुष्कर्म करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आनंद विहार इलाके में 22 वर्षीय महिला से गैंगरेप में प्रापर्टी डीलर और उसके साथ को गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर अपने कार्यालय में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल भी करवाया। आरोपियों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर हरगोविंद भाटी और उसके दोस्त धर्मवीर के रूप में हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति शराब पीने का आदी है। वह अपनी माता-पिता के साथ लोनी में रहती है। उसने शिकायत में बताया कि एक दिन रांग नंबर के जरिए उसकी बात हरगोविंद से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने हरगोविंद से काम मांगा। हरगोविंद ने उसे रिसेप्शनिस्ट पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। उसके बाद उनके बीच बातचीत होती रही। पीड़िता का आरोप है कि हरगोविंद ने उसे बुधवार दोपहर कड़कड़डूमा लालबत्ती पर आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर हरगोविंद कार लेकर पहुंचा और उसे बिठाकर अपने कार्यालय पर ले गया। वहां पहली मंजिल पर बने कमरे में धमकाकर उसके और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रंजिशन युवक की चाकू गोदकर हत्या
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह पार्क में टहल रहे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जगतार सिंह(26) के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगतार सिंह का पड़ोस में रहने वाले अवतार और रविंदर के परिवार से रंजिश थी। अवतार जगतार का मौसेरा भाई भी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अवतार और उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रविंदर और उसकी मां फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed