फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साथ में कपड़े खरीदने के लिए बाजार नहीं जाने पर युवक की हत्या

साथ में कपड़े खरीदने के लिए बाजार नहीं जाने पर युवक की हत्या

Fri, 09 Nov 2018 04:12 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
साथ में कपड़े खरीदने के लिए बाजार नहीं जाने पर युवक की हत्या
कपड़े खरीदने साथ बाजार नहीं जाने पर चाकू गोदकर हत्या
विज्ञापन

- पड़ोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । जहांगीरपुरी इलाके में दिवाली वाले दिन कपड़ा खरीदने के लिए नहीं जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दीपक (19) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे इलाके से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान योगेश (19) के रूप में हुई है।
दीपक जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर 12.15 बजे युवक को घर के सामने चाकू मारने की सूचना मिली। उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में चाकू मारा गया था। जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाले योगेश ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दिवाली की शाम उसने दीपक से कपड़ा खरीदने के लिए मोनेस्टी मार्केट चलने के लिए कहा था। लेकिन, उसने जाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


- मृतक के परिजनों ने पुलिस की कहानी को नकारा
पुलिस के बताए गए हत्या के कारण को मृतक के परिवार वाले नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी इलाके में चल रहे सट्टे के धंधे से जुड़ा है। हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हैं। घटना को लेकर आक्रोशित परिवार वालों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भी हंगामा किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी बरसा दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed