फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किशोर को पटाखा चलाने के दौरान अज्ञात ने मारी गोली

किशोर को पटाखा चलाने के दौरान अज्ञात ने मारी गोली

Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
किशोर को पटाखा चलाने के दौरान अज्ञात ने मारी गोली
पटाखे फोड़ते समय किशोर को मारी गोली
विज्ञापन


- पुलिस अज्ञात बदमाश की तलाश में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में दिवाली की रात पटाखा चला रहे किशोर के पैर में किसी ने गोली मार दी। परिवार वाले पत्थर लगने की आशंका में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो गोली लगने की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक (16) परिजनों के साथ बवाना इलाके में रहता है। वह निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास पटाखे चला रहा था। तभी उसके पैर में भारी वस्तु टकराने का अहसास हुआ। पैर से खून निकलने लगा। उसने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालेे उसे लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि अभिषेक के पैर में गोली लगी है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि पटाखे की शोरगुल से तंग आकर किसी ने उसपर गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed