{"_id":"5bde3eabbdec2269bd06a9df","slug":"154129164819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में आरक्षित टिकट दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में आरक्षित टिकट दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में आरक्षित टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी
- पीड़ित का नकदी और सामान लेकर भागे दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । ट्रेन में आरक्षित टिकट दिलाने का झांसा देकर दो बदमाश युवक की नकदी और सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मूलत: पश्चिम चंपारण का रहने वाला रविंद्र कुमार (25) कुछ दिन पहले नांगलोई में अपने बुआ के बेटे नंदलाल के पास आया था। 1 नवंबर को वापस बिहार जाने के लिए बसे से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था। बस में उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई। बातचीत के दौरान रविंद्र ने उन्हें बताया कि उसके पास रेलवे का आरक्षित टिकट नहीं है। एक युवक ने बताया कि उसके जीजा रेलवे में काम करते हैं। वह उनसे आरक्षित टिकट दिलवा सकता है। दोनों युवकों ने रविंद्र को मधुबन चौक पर बस से उतारकर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास ले गए। वहां बताया कि जीजा के कार्यालय में सामान लेकर नहीं जा सकते हैं। उसके बैग को साथी को देकर उसे मेट्रो स्टेशन के पास रुकने के लिए कहा। फिर युवक रविंद्र को लेकर एक पार्क में गया, जहां उसने बताया कि कार्यालय में जाने से पहले फोन वगैरह जमा करना पड़ता है। उसके बाद युवक ने रविंद्र से फोन के अलावा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सामान ले लिया। इसके बाद बहाना कर युवक एक गली में घुस गया और वापस नहीं लौटा।