{"_id":"5bdcdf23bdec22693e5a431c","slug":"154120165712-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर इलाके में बदमाशों ने सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय उनकी सास और बहन खरीदारी के लिए करोलबाग गए थे। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घर के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें चार-पांच बदमाश दिख रहे हैं। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीके खन्ना अशोक विहार में रहते हैं। कुछ दिन से वह दुबई में रह रहे अपने बच्चों से मिलने के गए हुए हैं। घर में उनकी सास और अमेरिका से आई बहन रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों दिवाली की खरीदारी के लिए करोलबाग गई थी। जब दोनों घर पहुंची तो दरवाजा खुला देखा। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 15 लाख के जेवरात, 80 हजार रुपये और बहन के पर्स में रखे यूएस डॉलर भी ले गए हैं।
बदमाश घर में रखी ब्रिगेडियर की लाइसेंसी बंदूक छोड़ गए। उन लोगों ने तुरंत बीके खन्ना को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद खन्ना ने दोस्त जोगेंद्र की मार्फत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।