फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को मकान में बंधक बनाया

दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को मकान में बंधक बनाया

Thu, 01 Nov 2018 05:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को मकान में बंधक बनाया

नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाना इलाके से 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने व नशीला पदार्थ सूंघाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोहन गार्डन के एक मकान से किशोरी को मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन


आरोपी के पिता एक मंत्रालय में कार्यरत हैं। उधर, आरोपी को 30 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान हो गए हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नार्थ एवेन्यू थाना इलाके में 27 अक्तूबर को किशोरी ट्यूशन गई लेकिन लौटकर नही आई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 28 अक्तूबर को अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉश इलाके में वारदात की सूचना पर सकते में आई पुलिस की करीब एक दर्जन टीम जांच में जुट गई। सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राष्ट्रपति एस्टेट केजी पाइंट, कालीबाड़ी निवासी नीरज उर्फ अक्की (24) को 29 अक्तूबर को दबोच लिया।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को सैनिक विहार, विकास पाइंट मोहन गार्डन से बेहोशी की हालत में मुक्त करा लिया। होश आने पर किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर लाया और दुष्कर्म किया। फिर उसे नशा सुंघाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। मोहन गार्डन स्थित मकान नीरज के परिवार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed