फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चाचा कर रहा था सगी नाबालिग भतीजियों के साथ छेड़छाड़

चाचा कर रहा था सगी नाबालिग भतीजियों के साथ छेड़छाड़

Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
चाचा कर रहा था सगी नाबालिग भतीजियों के साथ छेड़छाड़
इस फाइल में दो समाचार हैं
विज्ञापन

नाबालिगों से छेड़छाड़ में सगा चाचा गिरफ्तार
नई दिल्ली। गोविंदपुरी थाना इलाके में सगा चाचा नाबालिगों से छेड़छाड़ कर रहा था। जब आरोपी की हरकत बढ़ गई तो बच्चियों ने पुलिस में शिकायत दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चियों का पिता चोरी के आरोप में जेल में बंद है जबकि मां ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िताओं की उम्र नौ व 12 साल है। दोनों गोविंदपुरी इलाके में चाचा के साथ रहती थीं। आरोपी तीन महीने से अश्लील हरकतें कर रहा था। चाचा की गंदी हरकतें बढ़ने लगी तो बच्चियों ने गोविंदपुरी थाने में मंगलवार को शिकायत की। ब्यूरो
विज्ञापन

---------
सीआईएसएफ के जवान ने युवक की जान बचाई
नई दिल्ली। मेट्रो स्टेशन पर बेहोश होकर गिरे युवक को सीआईएसएफ केएएसआई ने सीपीआर (अपनी हथेलियों से छाती को बार-बार दबाना) दी और उसे अस्पताल पहुंचवाया। स्टेशन पर यात्री सीआईएसएफ के जवान के इस कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते दिखे। घटना पटेल चौक मेट्रो स्टेशन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को सुबह दस बजे मेट्रो स्टेशन पर नेरला निवासी युवक आकाश सैनी (30) बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर सीआईएसएफ के शिफ्ट इंचार्ज एएसआई शशि थापा स्टेशन कंट्रोलर के साथ मौके पर पहुंचे। शशि थापा ने सैनी को काफी देर तक सीपीआर दी। जब उसे होश आ गया तो पीसीआर बुलाकर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि एएसआई शशि थापा की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। इसके लिए थापा को इनाम दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed