Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तारएटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्त

एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तारएटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्त

Tue, 30 Oct 2018 04:48 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तारएटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्त

विज्ञापन
एटीएम चोरी का प्रयास, सीसीटीवी के मदद से आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रविवार देर रात एक बदमाश ने एटीएम में चोरी का प्रयास किया। दरियागंज थाना पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी मो. कामिल उर्फ कामिल शेख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी है। उसके खिलाफ करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ।

दरियागंज के तुर्कमान गेट इलाके में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। वहां गार्ड तैनात नहीं रहता है। रविवार देर रात करीब 2.30 बजे आरोपी चोरी के इरादे से एटीएम में घुस गया। उसने एटीएम में लगी बैटरी भी हटा ली। इससे पहले की वह बैटरी ले जा पाता, एक राहगीर ने देखकर पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। एसीपी गीतांजली खंडेलवाल और दरियांगज एसएचओ मंगेश गेडम व अन्यों ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई। सोमवार को उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed