फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टशन में चाकू गोदकर कर दी युवक की हत्या...

टशन में चाकू गोदकर कर दी युवक की हत्या...

Sun, 28 Oct 2018 06:20 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
टशन में चाकू गोदकर कर दी युवक की हत्या...
टशन में चाकू गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन

- कृष्णा नगर में वारदात, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में मामूली कहासुनी के बाद रौब दिखाने और टशन में तीन लड़कों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। चेहरे, हाथ, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने के बाद पीड़ित अशोक (20) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारी तीनों लड़कों के नाबालिग होने की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि अशोक परिवार के साथ गली नंबर-1, वेस्ट कांति नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। बुधवार रात करीब 8.00 बजे अशोक का इलाके के ही रहने वाले एक लड़के से झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी ने अशोक को थोड़ी देर में देख लेने की धमकी दी। रात करीब 9.30 बजे अशोक अपने चाचा के लड़के अमन और कमल के साथ महाराणा प्रताप पार्क में टहल रहा था। इस दौरान आरोपी दो अन्य युवकों के साथ अशोक पर हमला कर दिया। अमन व कमल ने विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर अशोक पर हमला कर दिया। बाकी दोनों आरोपियों ने अमन व कमल पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed