{"_id":"5bd3985ebdec2269602c4e69","slug":"154059372115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में मैनेजमेंट डिग्री और डिप्लोमा में दाखिले की आवेदन विंडो ओपन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इग्नू में मैनेजमेंट डिग्री और डिप्लोमा में दाखिले की आवेदन विंडो ओपन
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इग्नू में मैनेजमेंट डिग्री और डिप्लोमा में दाखिले को 15 तक करें आवेदन
-एमबीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर को होगी आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जनवरी 2019 सत्र के लिए मैनेजमेंट प्रोग्राम में डिग्री और डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन विंडो ओपन हो रही है। छात्र शनिवार से लेकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। एमबीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर मिलेगा। इसके लिए एमबीए प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित होगी।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, मॉस्टर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (पीजीडीएचआरएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट (पीजीडीएफएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ऑपरेशन मैनेजमेंट (पीजीडीओएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट (पीजीडीएमएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट प्रेक्टिस (पीजीडीएफएमपी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। किसी भी आयु वर्ग के छात्र डिग्री और डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन सकते हैं।
सीए, सीएस में ग्रेजुएट छात्र दाखिले के लिए आवेदन भेज सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए ग्रेजुएशन में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के आरक्षण नियमों का लाभ भी मिलेगा। एमबीए में दाखिला प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर मिलेगा जबकि डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए कोई दाखिला प्रवेेेश परीक्षा नहीं होगी। इसके अलावा जिन छात्रों ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम कर रखा होगा, वे ओपनमैट परीक्षा देने के बाद एमबीए में दाखिला ले सकते हैं। छात्र इग्नू की दाखिला वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।