फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 12 Oct 2018 05:48 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- गाजियाबाद का निवासी बैग में पिस्टल लेकर अशोक विहार दोस्त के पास जा रहा था
- सीआईएसएफ ने आरोपी को मेट्रो पुलिस को सौंपा, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर सीआईएसएफ ने पिस्टल के साथ एक युवक को दबोचा है। आरोपी की पहचान सुदीप यादव (32) के रूप में हुई है। आरोपी को शास्त्री पार्क मेट्रो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिस्टल लेकर वह क्या करने वाला था।

सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर 2.52 बजे दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर गाजियाबाद निवासी सुदीप बैग के साथ पहुंचा। उसने बैग को जांच के लिए मशीन में डाला तो सीआईएसएफ के सिपाही शिव कुमार शर्मा को कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई पड़ी। इसके बाद उसने सुदीप को हिरासत में लेकर बैग की जांच की तो पिस्टल निकला। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अशोक विहार में रहने वाले अपने दोस्त व रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। वह लोनी में गैस प्लांट में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed