{"_id":"5bbd5542867a55283926c6f8","slug":"15391347611-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या में कार्रवाई को एसएसपी कार्यालय जा रही महिला पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या में कार्रवाई को एसएसपी कार्यालय जा रही महिला पर हमला
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी कार्यालय जा रही महिला पर हमला, गंभीर
पति की हत्या के मामले में गवाह है पीड़िता
कार सवार हमलावरों ने बाइक को टक्कर मारी
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। स्पोर्ट्स सिटी के पास एक बाइक को कार सवारों ने टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला को काफी चोटें आई हैं। महिला पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय जा रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि कार सवारों ने हत्या के मामले में गवाह महिला की जान लेने के लिए बाइक को टक्कर मारी।
रबूपुरा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी रीशू त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 13 सितंबर की रात को परिवार के ही लोगों ने उनके पिता नंदकिशोर उर्फ नंदू की हत्या कर दी थी। इस मामले में रबूपुरा कोतवाली में नौ आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।
रीशू का कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उसकी मां रजनी और ममेरा भाई मनोज त्यागी बाइक से सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह स्पोर्ट्स सिटी के निकट पहुंचे, तो एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार में दो लोग सवार थे। आरोप है कि कार सवारों ने पति की हत्या मामले में गवाह रजनी की जान लेने के लिए बाइक को टक्कर मारी। इसमें रजनी को गंभीर चोट आई। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।