{"_id":"5bbd2666867a55284026f9b4","slug":"15391227649-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्यूरिटी गार्ड की सूझबूझ से पकड़ा गया एटीएम कार्ड से ठगी करने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्यूरिटी गार्ड की सूझबूझ से पकड़ा गया एटीएम कार्ड से ठगी करने वाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद, गुरुग्राम, अंबाला, हिसार और पानीपत के लिए भी
एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाला धरा
सिक्योरिटी गार्ड ने संदिग्ध हालात में घूमते देख पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में एटीएम गार्ड की सूझबूझ से पुलिस ने कार्ड बदलकर ठगने वाले हरियाणा के जींद निवासी बलबीर सिंह (56) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35 हजार रुपये और 22 एटीएम कार्ड मिले हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ऐटों अल्फोंस ने बताया कि 18 अगस्त को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि वह झड़ौदाकलां सीआरपीएफ कैंप स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। पीछे-पीछे एक व्यक्ति घुस आया और उसका पिन नंबर देख लिया। इसके बाद बातों में उलझाकर उसने एटीएम कार्ड बदल लिया और खीते से 55 हजार रुपये निकल लिए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार की टीम ने सीसीटीवी से आरोपी का फोटो हासिल किया। गार्ड को संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने को कहा। एसबीआई एटीएम पर तैनात गार्ड पवन ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में एटीएम के पास घूम रहा है। पुलिस ने पहुंचकर संदिग्ध को दबोच लिया। बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे राकेश के साथ मिलकर ठगी करता है। उसने बताया कि वह एटीएम कार्ड झपटमारों और कबाड़ से सौ से डेढ़ सौ में खरीदता था। वह अक्सर महिलाओं को शिकार बनाता था। वारदात के बाद वह शहर बदल लेता था। उसने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, अंबाला, हिसार और पानीपत में वारदात की हैं।