{"_id":"5bbbff2c867a552872438cab","slug":"15390471874-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश की शिकार नाबालिग की मां ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की कोशिश की शिकार नाबालिग की मां ने की खुदकुशी
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा निवासी एक नाबालिग लड़की से 28 सितंबर को दुष्कर्म की कोशिश के आठ दिन बाद उसकी मां ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार को बुलंदशहर के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अभी इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश को बदनामी मानते हुए खुदकुशी की है।
बताया गया है कि कस्बा निवासी एक नाबालिग छात्रा से 28 सितंबर को दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया था। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में एक महिला और दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
5 अक्तूबर को पीड़िता की मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि वहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले की सूचना अभी परिजन ने उन्हें नहीं दी है।