फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व जज समेत कई लोग ऑन लाइन ठगी का शिकार...

पूर्व जज समेत कई लोग ऑन लाइन ठगी का शिकार...

Sun, 07 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जज समेत कई लोग ऑन लाइन ठगी का शिकार...
पूर्व जज समेत कई से ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार और पूर्व एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हुए शिकार, 50 हजार निकले
- चाणक्यपुरी में टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के खाते से उड़ाए 11 लाख रुपये से ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बदमाशों ने खुद को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बताकर हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार और पूर्व एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज से खाते की जानकारी लेकर 50 हजार रुपये ठग लिये। उधर, चाणक्यपुरी में टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के खाते से 11 लाख से अधिक रुपये उड़ा लिए गए। कनॉट प्लेस में रेलवे के दो कर्मचारी भी ठगी का शिकार हुए।
पहले मामले में बदमाशों ने पूर्व जज और हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार भारत भूषण को ठग लिया। परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले भारत का यूको बैंक में खाता है। 4 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बताकर उन्हें झांसे में लेकर दूसरा एटीएम कार्ड जारी करने की बात कही। कॉलर ने कहा कि वह हाईप्रोफाइल लोगों का एटीएम कार्ड दोबारा जारी कर रहे हैं। कॉलर ने उनके खाते और ओटीपी नंबर लेकर खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। उन्होंने आनन-फानन में अपना खाते ब्लॉक कराया। तिलक मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बदमाशों ने चाणक्यपुरी इलाके में टूर एंड ट्रैवल कारोबारी राजेंद्र सिंह के खाते से पांच दिन में 11.25 लाख रुपये उड़ा लिए। उनके खाते में बस 75 रुपये ही बचे। उनके खाते से रकम ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये उड़ाई गई। पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में खुशीराम (26) को गिरफ्तार किया है। बैंक भी जांच करा रहा है। छानबीन के दौरान मामले में बैंक की मिलीभगत का अंदेशा है। इसी तरह, कनॉट प्लेस इलाके में बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी संजय कुमार के खाते से 6.15 लाख और योगराज के खाते से 49 हजार रुपये उड़ा लिए। इनके एटीएम कार्ड भी इनके पास मौजूद थे। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed