{"_id":"5bb3f454867a557ecb2ec227","slug":"15385201285-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। अन्य राज्यों को भी महिला के बारे में सूचना दी गई है ताकि पहचान किया जा सके।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि रमजानपुर गांव के एक खेत में महिला अचेत पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की मौत हो चुकी है। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। महिला की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या दूसरे जगह की गई है। उसके बाद शव को लाकर फेंका गया है। पुलिस ने वायरलेस मैसेज के जरिए दिल्ली के थानों को वारदात की जानकारी दे दी है।