फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कंपनी का 70 लाख रुपये लेकर फरार कर्मचारी बुराड़ी से गिरफ्तार

कंपनी का 70 लाख रुपये लेकर फरार कर्मचारी बुराड़ी से गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
कंपनी का 70 लाख रुपये लेकर फरार कर्मचारी बुराड़ी से गिरफ्तार
कंपनी का 70 लाख रुपये लेकर फरार कर्मचारी बुराड़ी से गिरफ्तार
विज्ञापन

-50 लाख रुपये बरामद, 12 लाख रुपये से बुराड़ी में खरीदा प्लॉट जबकि बाकी किया मकान की साज सज्जा पर खर्च
-कर्मचारी के एक सहयोगी को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, उसके पास से मिले चार लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कारोबारी के 70 लाख रुपये लेकर फरार हुए कर्मचारी को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूर्व उसके एक सहयोगी याकूब को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कर्मचारी के कब्जे से 50 लाख दस हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने 12 लाख रुपये से बुराड़ी में एक प्लॉट खरीदा और बाकी रकम किराए के मकान की साज सज्जा पर खर्च किया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 27 अगस्त को आजादपुर की एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारी धन सिंह पर 70 लाख रुपये लेकर फरार होने की शिकायत की। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जांच के बाद उसके एक सहयोगी याकूब को कादीनगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास सेे पुलिस ने चार लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

याकूब ने बताया कि धनसिंह ने कंपनी के 80 लाख रुपये लूटने से बचाया था। लेकिन कंपनी के मालिक ने उसकी बहादुरी को देखते हुए सिर्फ एक टी-शर्ट दिया। इससे धनसिंह काफी नाराज हुआ और फिर अपने दोस्त के साथ कंपनी के रुपये लेकर भागने की योजना बनाई। 28 अगस्त को एक पार्टी से मिले 70 लाख रुपये लेकर वह याकूब के साथ नैनीताल भाग गया। याकूब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर धनसिंह को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि धनसिंह ने 12 लाख रुपये में प्लाट और बाकी पैसों से बुराड़ी में लिए गए एक किराए के मकान में एक एलईडी टीवी, नया फ्रिज, डबल बेड, फर्नीचर और रसोई का सामान खरीद लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed